मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

बियॉन्ड की ने जीता "ड्रीम कंपनीज टू वर्क फॉर" का पुरस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इन्दौर, विश्व की अग्रणी प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी

‘बियॉन्ड की’ ने प्रतिष्ठित “ड्रीम कंपनीज टू वर्क फॉर” पुरस्कार हासिल

किया है। यह पुरस्कार मध्य प्रदेश बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड्स- 2024

द्वारा आयोजित किया गया था। इंदौर-आईएचसीएल सलेक्शन्स स्थित वॉव क्रेस्ट

में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में 100 से अधिक कंपनियां और 200 से अधिक

वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मध्य प्रदेश बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड

अवार्ड्स ने रचनात्मकता, नवाचार और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा

में बियॉन्ड की द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित

किया। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और भारत में परिचालन कर रही

‘बियॉन्ड की’ एक अग्रणी प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी के रूप में मानक

स्थापित करते हुए अपने विशेषज्ञों के विकास और मानसिक कल्याण के लिए

प्रतिबद्ध है। पुरस्कार चयन समिति ने कहा कि यह कंपनी पेशेवर और व्यक्तिगत

विकास को बढ़ावा देती है, समग्र अनुभव को समृद्ध करती है और एक सहायक कार्य

संस्कृति विकसित करती है।

बियॉन्ड की के मुख्य कार्यकारी

अधिकारी (सीईओ) पीयूष गोयल ने यह पुरस्कार मिलने पर कहा कि , “हम ‘ड्रीम

कंपनीज टू वर्क फॉर’ पुरस्कार प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहे

हैं। यह एक प्रेरणादायक और फलदायी कार्यस्थल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा

में हमारे समर्पण का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी समावेशी

कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए

कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे, जो सीखने की प्रक्रिया के साथ-साथ विकास को

प्रोत्साहित करती है और हमारे विशेषज्ञों को संगठनात्मक लक्ष्य हासिल करने

की दिशा में अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती

है।”

क्या है बियॉन्ड की:

बियॉन्ड की 2005

में स्थापित एक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी है, जो वर्षों से उच्च

स्तर के एंड-टू-एंड सॉफ्टवेयर समाधान और परामर्श सेवाएं प्रदान कर रही है।

‘बियॉन्ड की’ उल्लेखनीय सॉफ्टवेयर समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित

करते हुए विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में ग्राहकों को कई परियोजनाओं पर

शानदार सहायता प्रदान करती है। यह प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर पेशेवरों के साथ

विकास के पथ पर अग्रसर माइक्रोसॉफ्ट सल्यूशन्स पार्टनर है। ‘बियॉन्ड की’

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व, यूरोप और भारत में

बिजनेस इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल

इंटेलिजेंस, चैटबोट, साइबर सुरक्षा और वेब और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट जैसी

विभिन्न तकनीकों में उत्कृष्ट परामर्श प्रदान करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें