मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

'जयचंदों से सावधान हो जाओ', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'जयचंदों से सावधान हो जाओ', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल मचा दी है। तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अपने छोटे भाई व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत दी कि वह जयचंदों से सावधान रहें।

तेजप्रताप यादव ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़-ताड़ करने निकले हैं। क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।"

तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस-पास के जयचंदों से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।"

आपको बताते चलें, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में राहुल गांधी ने सासाराम से यह यात्रा की शुरुआत की है। एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ इस यात्रा का समापन होगा। इंडिया ब्लॉक में शामिल तमाम दलों ने राहुल की इस यात्रा का समर्थन किया है। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेता भी इस यात्रा में शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें