मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

बेथ मूनी ने जड़ा धुआंधार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दिया 413 का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य दिया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाजों एलिसा हिली और जॉर्जिया वॉल ने शानदार शुरुआत दी।

दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी की। हिली 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वॉल और एल्सी पेरी के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। 150 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में वॉल 68 गेंद पर 14 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुईं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं बेथ मूनी ऑस्ट्रेलियाई पारी का मुख्य आकर्षण रहीं।

मूनी पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं। अगर वह अंत तक क्रीज पर रुकतीं, तो ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना जाती।

मूनी ने 75 गेंद पर 23 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन की पारी खेली। वह रन आउट हो गईं। अपनी पारी के दौरान मूनी ने पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 और एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन की अहम साझेदारी की।

मूनी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का निचला क्रम ढह गया।

ऑस्ट्रेलिया 47.5 ओवर में 412 रन पर ऑल आउट हो गई। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त रूप से यह सर्वाधिक स्कोर है। इस स्कोर को पार करने का मौका टीम के पास था। ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में भी 412 रन बनाए थे।

भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी सबसे महंगी रहीं। रेड्डी ने 8.5 ओवर में 86 रन लुटाए। हालांकि सर्वाधिक 3 विकेट लेने में उन्हें सफलता मिली। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें