मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

बेनीवाल व चौधरी ने ज्वॉइन की कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर शनिवार को बाड़मेर के बायतू से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी रहे तथा बाड़मेर जिला परिषद् के सदस्य उम्मेदाराम बेनीवाल एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी नागौर निवासी व समाजसेवी जस्साराम चौधरी ने अपने समर्थकों सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक हरीश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमाराम चौधरी ने उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जस्साराम चौधरी को कांग्रेस का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजस्थान एवं कांग्रेस आलाकमान ने बायतू से दो बार आरएलपी के प्रत्याशी रहे उम्मेदाराम बेनीवाल तथा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जस्साराम चौधरी को शामिल करने के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि उम्मेदाराम बेनीवाल बाड़मेर में वर्तमान में जिला परिषद् सदस्य हैं तथा बहुत ही मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था एवं चुनाव परिणाम काफी टक्कर का था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में आज किसानों के हितों के विपरीत केन्द्र सरकार काम कर रही है तथा केन्द्र की नीतियों के साथ जो इत्तेफाक नहीं रखते हैं, उससे आहत व्यक्ति लोकतंत्र को बचाने के लिये कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जस्साराम चौधरी ने पार्टी में विश्वास जताया है तथा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें