मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बेंगलुरु : फ्लोर मैट गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेंगलुरु। बेंगलुरु के नगरतापेटे इलाके में शनिवार को फ्लोर मैट गोदाम में भीषण आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के नगरथपेट स्थित फ्लोर मैट गोदाम में शनिवार तड़के आग लगी थी। आग तेजी से चार मंजिला इमारत में फैल गई, जिसकी तीसरी मंजिल पर एक घर था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को तैनात किया गया। गली संकरी होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वाहन घटनास्थल तक ठीक से नहीं पहुंच सके। एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई थी।

आग की लपटें कम होने पर बचाव टीमें इमारत के अंदर गईं। इस दौरान, दो लोगों के शव बरामद हुए। एक शव पहली मंजिल पर और दूसरा दूसरी मंजिल पर मिला। मृतकों की पहचान सुरेश (36) और मदन (34) के रूप में हुई है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

चिक्कापेट विधायक उदय गरुड़ाचार ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, "प्रारंभिक जानकारी के आधार पर चिक्कपेट विधानसभा क्षेत्र के धर्मरायस्वामी मंदिर वार्ड के नगरतापेटे स्थित एक इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मैंने घटनास्थल का दौरा किया है। अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ टीम, पुलिस अधिकारी और बीबीएमपी अधिकारी ड्यूटी पर हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस घटना में मृतकों की आत्मा को शांति मिले।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें