मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में तेज मतदान, 3 बजे तक 78.68% वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में तेज मतदान, 3 बजे तक 78.68% वोटिंग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। यह आंकड़ा 23 अप्रैल को पहले चरण की 152 सीटों पर पहले छह घंटों में दर्ज 62.18 प्रतिशत मतदान से थोड़ा कम रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई और शाम तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 78.68 फीसदी पहुंच गया।

दोपहर 1 बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 66.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद हुगली में 64.57 प्रतिशत, नदिया में 61.41 प्रतिशत, हावड़ा में 60.68 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 60.18 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 59.20 प्रतिशत, दक्षिण 24 परगना में 58.58 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान कुछ जगहों से हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि केंद्रीय बलों की सख्त निगरानी और 142 सामान्य पर्यवेक्षकों व 95 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती के चलते स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में रही।

वहीं, मतदान के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सायोनी घोष ने राज्य में सीआरपीएफ की भारी तैनाती को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव के दौरान युद्ध जैसे हालात बना दिए गए हैं।

आईएएनएस से बातचीत में सायोनी घोष ने सीआरपीएफ की तैनाती पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो बस नौसेना और वायुसेना की एंट्री बाकी है। चारों तरफ फोर्स ही फोर्स है, मानो बंगाल में युद्ध की स्थिति हो।

उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की बढ़ती बेचैनी को दिखाता है। सायोनी ने आरोप लगाया कि भाजपा को समझ आ गया है कि बंगाल की जमीन उसके पैरों तले से खिसक रही है, इसलिए वह चुनाव में इस तरह की रणनीति अपना रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें