मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

बेमेतरा जिले के बीजाभाट गांव में छात्रावास के नाम पर चर्च का निर्माण, हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेमेतरा

/रायपुर, । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीजाभाट गांव

में छात्रावास के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी वजह से

हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या

में हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर हंगामा

किया। प्रदर्शनकारी निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

हंगामे

की जानकारी लगने के बाद एस डी एम और तहसीलदार खुद मौके पर पहुंचे हैं।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की टीम लोगों को

समझाने की लगी हुई है।बीती देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी हुई है।आज

बुधवार की सुबह भी पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्षों की

समझाइश दे रही है।

स्थानीय नागरिक राहुल टिकरिया एवं अन्य लोगों का

कहना है कि यहां कैथोलिक चर्च जगदलपुर का एक ब्रांच खुल रहा है।यहां 40

हजार स्क्वायर फीट जमीन में चर्च का निर्माण किया जा रहा है। बेमेतरा के

आस-पास किसी तरह के ईसाई समाज की बहुलता नहीं हैं। यहां लगभग आठ एकड़ जमीन

लिया गया है, इसकी फंडिंग कहां से हो रही है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई।

जाहिर सी बात है कि यहां धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा

है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। जबकि अधिकारियों का कहना है कि कैथोलिक

संस्था द्वारा यहां हॉस्टल निर्माण की बात कही गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें