मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय गैंगरेप मामला: थाना प्रभारी सस्पेंड, एसआईटी गठित; मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेगूसराय गैंगरेप मामला: थाना प्रभारी सस्पेंड, एसआईटी गठित; मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसके प्राइवेट पार्ट से गोली तथा पत्थर जैसी वस्तुएं मिलने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुवार को वरीय पुलिस अधिकारी अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया थाना प्रभारी राजीव रंजन को निलंबित कर दिया गया है।

बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच और अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने सिविल सर्जन और मेडिकल जांच टीम में शामिल डॉक्टरों से भी पूरे मामले पर चर्चा की।

डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के बिंद टोली में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की दोबारा मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई है और वह स्वयं तथा पुलिस अधीक्षक घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और पुलिस जल्द ही इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में चकिया थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें