मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय: सड़क हादसे पर तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेगूसराय: सड़क हादसे पर तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

पटना : बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे। इस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है। दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 के पास तेज रफ्तार कार ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आधा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया।

कार में मधेपुरा जिले में तैनात तीन थाना प्रभारी सवार थे।

सभी पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और निजी कार चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन पुलिस अधिकारी और एक चालक शामिल थे। घटना की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें