मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय : तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिला तीन युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेगूसराय : तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिला तीन युवक का शवबेगूसराय, 09 मार्च । बेगूसराय पुलिस ने गुरुवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवक का शव बरामद किया गया है। जिसमें एक मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है, जबकि दो मामलों में पुलिस हत्या एवं सड़क हादसा दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।पहली घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत स्थित दनौली गांव की है। मृतक युवक स्थानीय निवासी बंगाली रजक का पुत्र नीतीश कुमार है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेगूसराय में ठेला मिस्त्री का काम करने वाला नीतीश कुमार होली में अपने गांव आया था। होली खेलने के बाद रात में अपने दरवाजे पर सोया हुआ था।गुरुवार को काफी देर तक नहीं उठने पर परिजन जब जगाने गए तो उसे मृत देखा। मृतक के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को उसी जगह छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।दूसरी घटना डंडारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के समीप की है। जहां की सड़क किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघा निवासी नरेश यादव के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम रुपेश थोड़ी देर में घर से लौटने की बात कहकर निकला था।

लेकिन रात में वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सुबह में उसका शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि उनकी आठ दिन पहले रूपेश का पावर हाउस रोड गाछी टोला निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हुआ है। उन्हीं लोगों ने फोन करके किसी बहाने से बुलाया और हत्या कर शव डंडारी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया।तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनद्वार ढ़ाला के समीप की है। जहां की मोहनपुर निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र गुलशन कुमार का शव बरामद किया गया है। घटना के संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि सड़क हादसे में मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बुधवार की शाम किसी ने फोन करके गुलशन को घर से बुलाया और हत्या कर शव को सड़क हादसा का रूप देने के लिए सड़क पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है तथा सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही इस तीनों मामले का खुलासा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें