मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

फ्लोर टेस्ट के पहले राजद का पोस्टर वार, नौकरी, भविष्य, विकास, रोजगार और सकारात्मक...

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार की सियासत गरमाई हुई है। एक और जहां फ्लोर टेस्ट के पहले सभी पार्टियां अपने अपने विधायकों पर नजर बनाई हुई है। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों की टूट के डर से अपने सभी विधायकों को हैदराबाद भेज दी थी। वहीं भाजपा अपने सभी विधायकों को लेकर बोधगया में प्रवास कर रही है। तो दूसरी और राजद और जदयू के नेता पटना में है। जदयू विधायकों के साथ आज सीएम नीतीश के खास मंत्री विजय चौधरी के आवास पर सीएम बड़ी बैठक करने वाले हैं। वहीं राजद विधायक बीते दिन से ही तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद हैं। एक ओर जहां राजद विधायकों को नजरबंद कर रखा गया है। वहीं दूसरी ओर राजद के द्वारा पटना के सड़कों पर तेजस्वी यादव को लेकर पोस्टर लगाया गया है। राजद के द्वारा पूरे पटना में पोस्टर पटा दिया गया है। पोस्टर के जरिए राजद नेताओं ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया है। तेजस्वी को लेकर राजद के द्वारा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि "नौकरी मतलब - तेजस्वी, भविष्य मतलब - तेजस्वी, सकारात्मक राजनीति मतलब- तेजस्वी" साथ ही लिखा गया है कि "नौकरी, रोजगार, विकास और निवेश को मुद्दा बनाने के लिए धन्यवाद तेजस्वी"। राजद ने तेजस्वी को बिहार का भविष्य बताते हुए लिखा है कि, भविष्य मतलब तेजस्वी।मालूम हो कि, नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद भी राजद ने सीएम नीतीश पर पोस्टर वार किया था। पोस्टर के जरिए राजद ने दावा किया था कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मांगती। बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। राजद ने पोस्टर में लिखा था कि, "जन-जन की पुकार, तेजस्वी मांगता बिहार "। साथ में तेजस्वी यादव की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। वहीं सीएम नीतीश को कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया है कि और लिखा है कि" नीतीश सिर्फ कुर्सी के हैं"।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें