मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रमुख दलों ने कहा - हम तैयार हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रमुख दलों ने कहा - हम तैयार हैं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस बीच, बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने दावा किया है कि हम लोग चुनाव के लिए तैयार हैं।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि हमारी पार्टी ने एक चरण में चुनाव कराने का आग्रह किया है। चुनाव आयोग जो कराए, हम लोग तैयार हैं।

वैसे चुनाव में मुख्य मुद्दा क्या है, यह मुख्य विषय है। बिहार के लोग अब पीछे लौटकर नहीं जाना चाहते हैं। नीतीश कुमार पर जनता का विश्वास है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के चार कार्यकाल में मेरी व्यक्तिगत राय है कि 2020 से 2025 के बीच का कार्यकाल सबसे अच्छा है। इस कार्यकाल में कई बड़ी योजनाएं ली गई हैं। उन्होंने पटना में मेट्रो परिचालन को लेकर कहा कि जहां 20 साल पहले बिहार में शाम होते लोग निकलते नहीं थे, वहां अब मेट्रो का परिचालन होगा।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी दल तैयार हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी की मोतिहारी में सभा हुई थी। राहुल गांधी की यात्रा हुई। हम लोग तो पहले से तैयार हैं। महागठबंधन की सरकार बनेगी।

इधर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कहते हैं कि अगर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तिथियों की घोषणा करता है तो हम लोग स्वागत करेंगे। हम लोग चुनाव के लिए तैयार हैं।

राजद के भाई वीरेंद्र कहते हैं कि जब भी तिथियों की घोषणा होगी, राजद चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। गरीबों, वंचितों का जो काम रुका हुआ है, वह होगा और भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव उस तारीख से पहले कराने होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें