मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय बोले, बिहार में फिर बहेगी विकास की गंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय बोले, बिहार में फिर बहेगी विकास की गंगा

नई दिल्ली। बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं।

बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा।

बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे और लाखों लोग वहां मौजूद रहेंगे। यह बहुत ही खुशनुमा माहौल होगा। एनडीए के पांचों दल के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहेंगे। बिहार की जनता के सपने को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल का गठन होगा।

गांधी मैदान पहुंच रहे कुछ लोगों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की। एक व्यक्ति ने कहा कि नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, इसलिए हम गांधी मैदान जा रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पटना का गांधी मैदान अपने आप में एक ऐतिहासिक जगह है। वहां एक और शानदार ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। गांधी मैदान नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण का गवाह बनेगा।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और कई राज्यों के सीएम यहां पहुंच रहे हैं। हर कोई चाहता है कि इस देश में एनडीए का शासन और मजबूत हो।

लोग एनडीए की ताकत दिखाने आ रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज बिहार के लिए बहुत गर्व का दिन है। एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने इतिहास रच दिया है। इससे राज्य के विकास का नया रास्ता बनेगा।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें