मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा मंत्री दिलावर पर भड़की ‘भ्रामरी’, टॉयलेट निरीक्षण के दौरान मधुमक्खी का हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिक्षा मंत्री दिलावर पर भड़की ‘भ्रामरी’, टॉयलेट निरीक्षण के दौरान मधुमक्खी का हमला

चित्तौड़गढ़। प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर पर निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वे भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान टॉयलेट का निरीक्षण करते हुए वहां बैठी मधु मक्खियां भिन-भिना कर उड़ी और मंत्री पर हमला कर दिया। जैसे ही मधुमक्खियों ने दिलावर को डंक मारे तो वे दाैड़ कर बाहर निकले और हंगामा मच गया। घटना के बाद मंत्री दिलावर का ब्ल्ड प्रेशर भी बढ़ गया। बाद में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय प्रवास पर भैंसरोड़गढ़ और रावतभाटा दौरे पर आए थे। वहां पहुंचने पर रावतभाटा नगरपालिका और भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति में उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान वे रावतभाटा क्षेत्र के पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान टॉयलेट में घुसे तो मधुमक्खियों ने डंक मारना शुुरु कर दिया। मधुमक्खियों ने उनके हाथ पर दो-तीन डंक मारे। मधुमक्खियों के हमले और दर्द के साथ ही वे दौड़ते हुए बाहर निकले तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभाला। इस दौरान रावतभाटा के बीसीएमओ भी वहां पहुंच गए। वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों ने हाथों-हाथ दिलावर के लगे डंकों को निकाला। दिलावर को थोड़ा ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी शिकायत हुई थी। थोड़ी देर बाद दिलावर अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हो गए। चित्तौड़गढ़ के खटीक समाज का कार्यक्रम था। वहीं इससे पहले उन्हें बेगूं क्षेत्र के श्रीपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें