मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

बीबीएल: स्टीव स्मिथ के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं बाबर आजम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीबीएल: स्टीव स्मिथ के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं बाबर आजम

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले हैं। लीग के आगामी सीजन में बाबर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

बाबर आजम बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलेंगे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी इसी टीम का हिस्सा हैं। यही वजह है कि बाबर सिडनी के लिए खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

सिडनी सिक्सर्स रविवार को ऑप्टस स्टेडियम में पांच बार के चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

बाबर ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, "मैं सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। यह सच है कि ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए आप बहुत कुछ सीखते हैं, इसलिए यह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव होने वाला है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे स्टीव स्मिथ के साथ खेलने का मौका मिलेगा, जो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

बाबर ने कहा कि उन्हें पहले से ही स्थानीय पाकिस्तानी फैंस का समर्थन महसूस हो रहा है। मैंने पर्थ में पाकिस्तानी समुदाय में जोश देखा है। जब मैं सिडनी जाऊंगा तो और भी फैंस आएंगे, इसलिए उनका मनोरंजन करना अच्छी बात है।

बीबीएल में इस बार पाकिस्तान के सात क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। बाबर उनमें से एक हैं। बाबर के अलावा मोहम्मद रिजवान (मेलबर्न रेनेगेड्स), शाहीन अफरीदी (ब्रिस्बेन हीट), हारिस रऊफ (मेलबर्न स्टार्स), शादाब खान (सिडनी थंडर), और हसन खान (मेलबर्न रेनेगेड्स) भी इस साल बीबीएल का हिस्सा हैं।

सिडनी में क्रिकेट ऑर्गनाइजर सोहेल शेख ने कहा, "बाबर हमारे लिए सम्मान की बात है। बाबर के सिडनी आने और बिग बैश लीग में हमारी टीम के लिए खेलने को लेकर पाकिस्तानी फैंस में बहुत उत्साह है।"

पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में पाकिस्तानी नागरिक बड़ी संख्या में रहते हैं। बीबीएल में इस बार बाबर सहित पाकिस्तान के कई बड़े स्टार खेल रहे हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया में रह रहे पाकिस्तानियों के बीच इस सीजन को लेकर उत्साह है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें