मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

516 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत ऑटो चालक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया । जिले की बसमतिया थाना पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नेपाल से तस्करी कर ऑटो से ले जाए जा रहे ब्राउन शुगर को बरामद किया है।पुलिस और एसएसबी ने एक थैला में रखे 516 ग्राम ब्राउन शुगर को उस समय पकड़ा जब कैरियर के रूप में महिला तस्कर एक ऑटो से ब्राउन शुगर को लेकर जा रही थी।एसएसबी और बसमतिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।मामले में ऑटो चालक घुरना थाना क्षेत्र के महेश पट्टी वार्ड संख्या 10 के रहने वाले काली लाल यादव के 26 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार यादव एवं ऑटो पर सवार महिला तस्कर बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी सुलेखा देवी पति राजकुमार को गिरफ्तार किया है,जिससे एसएसबी और बसमतिया थाना पुलिस ने कड़ी पूछताछ की,जिसके बाद बसमतिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें