हेमंत से मिलने पहुंचे बसंत सोरेन, लोकसभा चुनाव और उलगुलान रैली पर हुई बात
हेमंत से मिलने पहुंचे बसंत सोरेन, लोकसभा चुनाव और उलगुलान रैली पर हुई बात
रांची: मंत्री बसंत सोरेन अपने बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने शुक्रवार को होटवार जेल पहुंचे। इस दौरान पार्टी महासचिव विनोद पांडेय भी मौजूद थे।दोनों भाइयों के बीच लंबी बातचीत हुई । मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लोकसभा चुनाव से संबंधित बातचीत हुई। क्योंकि जेएमएम की ओर से लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद लोबिन हेंब्रम अलग राह अपना लिए है। इधर जेएमएम के अंदरूनी खेमे में बगावत के शुर पनपने लगे है। इसके अलावा दोनो के बीच 21 अप्रैल को आयोजित न्याय उलगुलान महारैली, इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर उपज रही विवाद पर चर्चा हुई। यहां बता दें कि पिछली दफा जब बसंत बड़े भाई हेमंत से मिले थे ।इसके बाद दो सीटों पर घोषणा की गई थी।





