हेमंत सोरेन से मिलने होटवार जेल मे पहुंचे बसंत सोरेन, दोनों के बीच हुई लोस चुनाव से संबंधित बातचीत

हेमंत सोरेन से मिलने होटवार जेल मे पहुंचे बसंत सोरेन, दोनों के बीच हुई लोस चुनाव से संबंधित बातचीत
रांची : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने गुरुवार को मंत्री बसंत सोरेन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार पहुंचे। मालुम हो की कल पांच अप्रैल को जेएमएम विधायक दल की बैठक सीएम आवास में बुलाई गई है। बैठक के बाद लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर ही बसंत सोरेन होटवार जेल पहुंचे है। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है। हालांकि हेमंत सोरेन ने पहले ही कहा है कि पार्टी बाहरी प्रत्याशियों को चुनाव नही लड़ाएगी। लोस चुनाव पार्टी के लोग ही लड़ेंगे।
आपको बता दें कि ईडी ने बीते 31 जनवरी को लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। तब से वो जेल में बंद हैं।





