मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

हाई वोल्टेज करंट से कंटेनर ट्रक में लगी आग, चालक की माैत, 16 लाख का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बिहटा के अमहरा स्थित हीरो साइकिल फैक्टरी के समीप बिजली के तार के संपर्क में आने से एक कंटेनर ट्रक में आग लग गयी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। ट्रक में लुधियाना से साइकिल के पार्ट्स लोडकर लाए जा रहे थे। करीब 16 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।मृतक चालक बिहार के राेहतास जिले का रहने वाला जय प्रकाश राम था। बिहटा हीरो साइकिल फैक्टरी के सिक्योरिटी इंचार्ज जनार्दन तिवारी ने शनिवार काे बताया कि बीते शुक्रवार की लगभग रात 01:45 बजे कंटेनर ट्रक लुधियाना से बिहटा हीरो साइकिल फैक्टरी के लिए सामान लेकर पहुंचा था। इस दौरान फैक्टरी के पास पहले से 11 हजार का बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में ट्रक चालक ट्रक समेत आ गया। ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगने की खबर हीरो साइकिल फैक्टरी के अधिकारियों और कर्मचारी को दी गई। मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस और दमकल को सूचना दी। इसके बाद आग को बुझाया गया।आईआईटी अमहरा थाना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने शनिवार काे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिजली के संपर्क में आने से आग लग गई। संपर्क में आने से ट्रक का चालक की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। क्षति का भी आंकलन किया जा रहा है। करीब 16 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें