मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

अंधेरे में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंधेरे में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

बाड़मेर। जिले में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा धनाऊ थाना क्षेत्र के मीठे का तला गांव में में हुआ।धनाऊ थानाधिकारी दीप सिंह ने बताया कि मृतक हरीश (22) और पेमाराम (26) निवासी बूथ राठौड़ान थे। दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें आगे चल रहा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया, जिससे बाइक ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने दोनों शवों को धनाऊ अस्पताल की माेर्चरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। दोनों मृतक खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों शादीशुदा थे। पेमाराम के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां शामिल हैं, जबकि हरीश की दो बेटियां हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें