मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: ईद की छुट्टी में दुबई से आए नाबालिग ने एसयूवी से स्कूटर को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: ईद की छुट्टी में दुबई से आए नाबालिग ने एसयूवी से स्कूटर को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत

मुंबई। ईद की छुट्टियों में दुबई से मुंबई आए 17 वर्षीय नाबालिग ने चांदीवली इलाके में अपनी कार से स्कूटर में टक्कर मार दी, जिससे एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे 27 मार्च तक के लिए सुधार गृह भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग ने चांदीवली इलाके में एक किराए की एसयूवी चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर पीछे बैठे 15 वर्षीय प्रतीक माने की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन साकीनाका पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया।

वहां से उसे 27 मार्च तक सुधार गृह भेज दिया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की। उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह मीरा रोड चला गया है, लेकिन बाद में वह चांदीवली में ही एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ मिला।

पुलिस ने आरोपी के दोस्त, मोहम्मद अनस मोहर्मअली खान (22) को भी नोटिस जारी किया है। उसने ही एसयूवी एक दिन के लिए किराए पर ली थी। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है और तय करेगी कि आगे क्या कार्रवाई करनी है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि नाबालिग होने के बावजूद हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हादसे के शिकार बच्चे का परिवार अभीसदमे में हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी लड़के के परिवार और अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें