मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बारामूला पुलिस ने आतंकवादी हमले की खबर को बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बारामूला पुलिस ने आतंकवादी हमले की खबर को बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमले की सूचना का पुलिस ने खंडन किया है। इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज की है और फेक न्यूज फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बारामूला पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी और मनगढ़ंत जानकारी को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। इन दावों में कहा गया था कि 'आतंकवादियों ने बारामूला में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, शहरभर में सरकारी दफ्तरों पर गोलीबारी की और मुख्यमंत्री ने श्री अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का प्रस्ताव दिया है।

बारामूला पुलिस ने अपने बयान में कहा कि ये दावे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और बिना किसी तथ्य के हैं। बारामूला में कहीं भी ऐसा कोई आतंकवादी हमला या गोलीबारी की घटना नहीं हुई है और श्री अमरनाथ जी यात्रा को रद्द करने के प्रस्ताव के बारे में जानकारी भी पूरी तरह से झूठी और गुमराह करने वाली है।

बयान में कहा गया कि इस तरह की मनगढ़ंत सामग्री को जानबूझकर फैलाना, चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान डर पैदा करने, घबराहट फैलाने, शांति भंग करने और जनता का भरोसा कम करने की एक सोची-समझी कोशिश है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

बयान में यह भी कहा गया है कि पुलिस इस दुर्भावनापूर्ण गलत जानकारी को प्रकाशित करने और फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो गलत जानकारी को बढ़ाने के इरादे से जानबूझकर ऐसी झूठी सामग्री को शेयर या फॉरवर्ड करते हैं।

साथ ही, बारामूला पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की गई सामग्री को फॉरवर्ड या शेयर करने से बचें। फेक न्यूज फैलाने से न सिर्फ बेवजह घबराहट पैदा होती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ती है, बल्कि इसके लिए कानूनी सजा भी हो सकती है।

पुलिस ने जनता से अपील कि वे शांत रहें, संयम बरतें और सिर्फ आधिकारिक सरकारी और पुलिस चैनलों के जरिए दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें