मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अधिवक्ता सुनील ठाकुर की हत्या पर विधिज्ञ संघ का कड़ा रूख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुनील ठाकुर की हत्या को जिला विधिज्ञ संघ ने गंभीरता से लिया है। विधिज्ञ संध के महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दूबे ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि हत्या में शामिल अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ ही साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया जाये। उन्होने कहा कि सुनील ठाकुर के निधन से जिले के सभी अधिवक्ता मर्माहत है।उल्लेखनीय है कि बीते 26 अगस्त को संध्या चार बजे सुनील कुमार ठाकुर एवं उनके भाई रजनीश ठाकुर को विजय ठाकुर ने जमीन विवाद सुलझाने के लिए घर पर बुलाया, जहां उनके सिर पर लाठी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।जिनकी इलाज के दौरान बीते 27 अगस्त पटना में मौत हो गई। मामले में भाई के बयान पर रजनीश ठाकुर, सुजीत ठाकुर, विजय ठाकुर को आरोपित किया गया है। मामला पहले पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज कराया गया।जहां से केस ट्रांसफर्र होने के बाद तुरकौलिया थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है।वही सुनील ठाकुर की हत्या के बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेष नारायण कुंवर, महासचिव पूप्पू दूबे, पूर्व महासचिव नरेन्द्र देव, कामाख्या नारायण सिंह, कन्हैया सिंह, नरेन्द्र मिश्र, शंभू सिंह, रामाकांत पांडेय, अनिल कुमार सिंह, हरेश्वर प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, दिनेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, आलोक चन्द्र, धनंजय सिंह, एसके पंकज, प्रत्यूष सिंह, विनय सिंह,मनु मिश्रा, मुकुंद तिवारी,अशोक श्रीवास्तव,विजय कुमार सहित सैकड़ो अधिवक्ताओं ने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हत्यारो के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें