मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर रोशनी से जगमगाए BAPS मंदिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर रोशनी से जगमगाए BAPS मंदिर

वॉशिंगटन,। अमेरिका की आजादी के 250वीं वर्षगांठ पूरे होने पर बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) की ओर से जश्न मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को लाल, सफेद और नीले रंग की रोशनी से सजाया गया।

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने पूरे देश में झंडा फहराने के समारोहों, अलग-अलग धर्मों के लोगों की सभाओं, ओपन हाउस और सेवा कार्यों के माध्यम से जश्न में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले लोगों को याद किया गया। बीएपीएस ने कहा कि उनका सफर अमेरिका के उस व्यापक अनुभव को दिखाता है जो हिम्मत, सेवा, मौकों और अपनापन महसूस करने की भावना से बना है।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, रॉबिन्सविले, न्यू जर्सी में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम में पूर्व सैनिकों और समुदाय के सदस्यों ने झंडा फहराने के समारोह में हिस्सा लिया।

भक्तों और परिवारों ने आभार और एकता दिखाने के लिए अमेरिकी झंडे लहराए।

लॉस एंजिल्स में, बीएपीएस मंदिर ने स्थानीय पूर्व सैनिकों के साथ झंडा फहराने का समारोह आयोजित किया। इसने अपनी संस्कृति, मूल्यों और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साझा करने के लिए व्यापक समुदाय के लिए अपने दरवाजे भी खोले।

लॉस एंजिल्स में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव ब्रायन लोरेन्ज ने कहा, "यह जश्न उन बुनियादी आदर्शों और स्थायी मूल्यों पर विचार करने का एक सार्थक मौका देता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका को आकार दिया है।"

ह्यूस्टन में, शुगर लैंड, मिसौरी सिटी, पियरलैंड और स्टैफोर्ड के मेयर इस जश्न में शामिल हुए।

मंदिर को लाल, सफेद और नीले रंगों की रोशनी से सजाया गया और अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया। कई कार्यक्रम धार्मिक आजादी, अनेकता और सामुदायिक सेवा पर केंद्रित थे। प्रतिभागियों ने अलग-अलग धर्मों के बीच बातचीत, स्वयंसेवा के कामों और पारिवारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

बीएपीएस के आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज के एक पत्र में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर उसके लिए प्रार्थना की गई।

पत्र में कहा गया कि देश की आजादी और मौकों ने समुदाय को अमेरिकी कहानी का हिस्सा बनने का मौका दिया है और देश की सेवा करने, उसे मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने की साझा जिम्मेदारी भी दी है।

इन कार्यक्रमों में स्थानीय नेता, पूर्व सैनिक, धार्मिक प्रतिनिधि, गैर-लाभकारी संस्थाओं के सहयोगी और निवासी एक साथ आए। कई परिवारों के लिए, यह वर्षगांठ शिक्षा हासिल करने, करियर बनाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने को लेकर आभार व्यक्त किया।

बीएपीएस चैरिटीज ने अपने सालाना 'वॉक-रन' इवेंट्स में 'अमेरिका250' की थीम को शामिल किया।

पूरे नॉर्थ अमेरिका में हजारों लोगों ने स्थानीय चैरिटी के कामों के समर्थन में हिस्सा लिया। इन इवेंट्स से स्वास्थ्य, शिक्षा, मानवीय राहत, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भलाई के क्षेत्र में काम करने वाले सैकड़ों संगठनों को मदद मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें