मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बीएपी ने किया उम्मीदवाराें का ऐलान: सलूंबर से जितेश कटारा व चौरासी से अनिल कटारा बने प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएपी ने किया उम्मीदवाराें का ऐलान: सलूंबर से जितेश कटारा व चौरासी से अनिल कटारा बने प्रत्याशी

जयपुर। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने उदयपुर जिले की सलूंबर सीट और बांसवाड़ा जिले की चौरासी सीट से उम्मीदवार का एलान कर दिया है। बाप ने सलूंबर से विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरे नंबर पर रहे जितेश कटारा को एक बार फिर मौका दिया है। वहीं, चौरासी से अनिल कटारा को उम्मीदवार बनाया है। टिकट देने के बाद बाप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयासों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बाप ने बांसवाड़ा से मिलकर चुनावी लड़ाई लड़ी थी, जिससे गठबंधन जीतने में कामयाब भी रहा।राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सलूंबर सीट पर भारतीय जनता पार्टी से अमृतलाल मीणा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा को 14691 वोटों के मार्जिन से हराया था। भारतीय आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार जितेश कटारा तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें कुल 51 हजार 691 वोट मिले। अमृतलाल मीणा का 8 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। जिसके बाद से यह ​सीट खाली हो गई थी।चौरासी विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव 2018 और 2023 में भारतीय आदिवासी पार्टी के वर्तमान सांसद व तत्कालीन प्रत्याशी राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की थी। रोत ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा को भारी मतों से हराकर एक लाख 11 हजार एक सौ पचास मत प्राप्त किए थे। लोकसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस और बाप ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर गठबंधन कर चुनाव लड़ा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा उपचुनाव में सलूंबर और चौरासी सीट पर कांग्रेस और बाप गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी, लेकिन भारतीय आदिवासी पार्टी ने सलूंबर और चौरासी से टिकट देने के बाद चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें