मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बांसवाड़ा हिंसा : तीस से अधिक मकान जले, छह संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांसवाड़ा हिंसा : तीस से अधिक मकान जले, छह संदिग्ध हिरासत में

बांसवाड़ा। जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र स्थित टामटिया आड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद उपजा आक्रोश हिंसक रूप ले गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना में 30 से अधिक कच्चे मकान जलकर खाक हो गए, जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मृतक गोविंद की हत्या के मामले में उसके पिता छगन की रिपोर्ट पर नानु उर्फ नानालाल, विजय, सुनील, अनिल, रूपा, देवीलाल, गणेश, भरत, नरेश, हालिया, अनिल कटारा और हरीश डामोर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें