मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए बयान पर बांसुरी स्वराज ने दिया नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नई दिल्ली की

सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के गलत बयानबाजी को लेकर लोकसभा

अध्यक्ष ओम बिरला को नोटिस दिया है। बांसुरी स्वराज ने लोकसभा अध्यक्ष को

राहुल गांधी के गलत बयानों को उल्लेखित करते हुए 115 के तहत नोटिस दिया है

और उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा सांसद बांसुरी

स्वराज ने मीडिया को बताया कि कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में

बहुत सारे तथ्यहीन और अनुचित बयान दिए थे। राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना

के तहत कोई मुआवजा नहीं दिए जाने का बयान दिया था, जो पूरी तरह गलत है।

राहुल गांधी ने किसानों को एमएसपी नहीं देना का दावा किया था, जो पूरी तरह

गलत है। मोदी सरकार ने तो कुछ फसलों में एमएसपी 100 प्रतिशत से भी ज्यादा

बढ़ा दी है। साफ है लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह सारे झूठे बयान

जानबूझकर सदन को गुमराह करने के लिए दिये। भाजपा सरकार ने कभी भी किसी

भी किसान को आतंकवादी नहीं कहा।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष के

निर्देश 115 के तहत, कोई सदस्य किसी मंत्री या किसी अन्य सदस्य द्वारा दिए

गए बयान में किसी गलती या अशुद्धि को इंगित करना चाहता है, तो सदन में

मामले का उल्लेख करने या यह मुद्दा उठाने की अनुमति मांगने से पहले अध्यक्ष

को गलती का विवरण बताते हुए लिख सकता है। सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष

ऐसे साक्ष्य रख सकता है जो उसके पास आरोप के समर्थन में हों। तथ्यात्मक

स्थिति जानने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मामले को मंत्री या संबंधित सदस्य के

संज्ञान में ला सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें