मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया,। फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुभाष चौक बस

स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के

साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार

साहा को मिली गुप्त सूचना पर फारबिसगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस

ने 52 हजार 500 प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के साथ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड

संख्या 16 शिवाजी चौक निवासी 40 वर्षीय शंकर यादव और गोढ़ीयारी चौक वार्ड

संख्या 18 निवासी 24 वर्षीय तिलक साह को गिरफ्तार किया है।मामले में

फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त

जानकारी के अनुसार शंकर यादव पश्चिम बंगाल से लॉटरी के टिकट का अवैध धंधा

करते हैं।लॉटरी के इस अवैध धंधे में इनके साथ एक नेटवर्क जुड़ा हुआ

है,जिसमे कई सदस्य शामिल हैं।इससे पूर्व भी लॉटरी टिकट के साथ यह जेल जा

चुका है।जबकि लॉटरी टिकट को लेकर इनके घर के अगल बगल के इलाकों में भाड़े

का मकान लेकर धंधा संचालन को लेकर पुलिस छापेमारी कर चुकी है,जिसमे कई बार

नेटवर्क के लोग जेल जा चुके हैं।पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत

में जेल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें