मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मार्च महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 24 फरवरी । फरवरी अगले हफ्ते खत्म होने वाला है और मार्च

महीने की शुरुआत होने वाली है। मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से बेहद

अहम है। मार्च में महाशिवरात्रि के साथ-साथ रंग-गुलाल का त्योहार होली भी

है, जबकि गुड फ्राइडे भी इसी महीने में आता है। इन त्योहारों के कारण मार्च

के 31 दिनों में से 14 दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है।

रिजर्व

बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक इस

साल मार्च में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाला है। इसमें पांच रविवार का

साप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। जबकि

अलग-अलग जगहों पर बैंकों में सात दिन कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 25

मार्च को होली के अवसर पर बैंक में अवकाश होगा। हालांकि, छुट्टी वाले दिन

बैंकों की ऑनलाइन सर्विसेज, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए

आप पैसे का लेन-देन कर सकते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कि देशभर में किस दिन, किस जगह और किस वजह से बैंकों में अवकाश रहने वाला है। :-

-01 मार्च शुक्रवार को चापचार कुट की वजह से मिजोरम के आईजोल शहर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

-3 मार्च, रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

-8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि के कारण देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

-9 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेगा।

-10 मार्च को रविवार की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

-17 मार्च को रविवार होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

-22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर पूरे बिहार के बैंकों में अवकाश रहेगा।

-23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा।

-24 मार्च को रविवार को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेगा।

-25 मार्च को होली यानी दुल्हैंडी यानी रंग वाली होली के दिन देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों का अवकाश।

-26 मार्च को याओसैंग सेकंड-डे एवं होली के मौके पर भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंकों में अवकाश रहेगा।

-27 मार्च को होली के मौके पर बिहार के सभी बैंकों में अवकाश रहेग़ा।

-29 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।

-31 मार्च को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें