मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बढ़त पर प्रेम कुमार का बयान- फैसला अंतिम परिणाम से होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बढ़त पर प्रेम कुमार का बयान- फैसला अंतिम परिणाम से होगा

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशाेर लगातार आगे चल रहे है। मतगणना के 20वे चरण में भी वे 11,621 वाेट से आगे चल रहे है,जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा है।

इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। साेमवारकाेगया शहर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि चुनावी रुझान लगातार बदलते रहते हैं और कई बार शुरुआती बढ़त अंतिम नतीजों में बदल जाती है तो कई बार तस्वीर पूरी तरह उलट भी जाती है। इसलिए अंतिम घोषणा से पहले किसी की जीत या हार तय मानना सही नहीं होगा

उन्होंने कहा कि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। लोकतंत्र में अंतिम और आधिकारिक परिणाम का इंतजार करना ही उचित है।

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी इस सीट पर हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।फिलहाल पूरे बिहार की निगाहें बांकीपुर के अंतिम नतीजे पर टिकी हुई हैं, जो राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें