मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

बांकीपुर उपचुनाव: फर्जी मतदान की आशंका पर भाजपा ने आरओ को लिखा पत्र, सख्त पहचान सत्यापन की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांकीपुर उपचुनाव: फर्जी मतदान की आशंका पर भाजपा ने आरओ को लिखा पत्र, सख्त पहचान सत्यापन की मांग

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को जारी उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की पहचान का सख्ती से सत्यापन कराने की मांग की है।

इस बीच निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भाजपा के प्रदेश महासचिव नितिन अभिषेक की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीसीएलआर, 182 बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े कुछ प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी मतदान के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।

पत्र में कहा गया है कि ऐसी गतिविधियां लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के विपरीत हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव की भावना को कमजोर करती हैं। भाजपा ने चुनाव अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया के दौरान पहचान सत्यापन के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

पत्र में विशेष रूप से मांग की गई है कि प्रत्येक मतदाता से मूल मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत कराया जाए और मतदान से पहले मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं पहचान का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए। साथ ही सभी पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने की भी अपील की गई है।

भाजपा ने इस पत्र की प्रति जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला मजिस्ट्रेट, पटना को भी भेजी है और मामले में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। उधर, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें