मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा को जीत का पूरा भरोसा, 200 क्विंटल लड्डू बन रहे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा को जीत का पूरा भरोसा, 200 क्विंटल लड्डू बन रहे

पटना,। बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बांकीपुर में जश्न की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। जीत की खुशी में 200 क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार कल्लू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बांकीपुर में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की भव्य जीत हो रही है। इसलिए जश्न की भी भव्य तैयारी चल रही है। हम 200 क्विंटल लड्डू बना रहे हैं। सभी जनमानस के बीच में लड्डू बांटे जाएंगे।

सुबह 11 बजे से समर्थकों को लड्डू बांटे जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। हम लोगों ने यह ठाना था कि नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से जिताना है।

भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा के प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी। इसके लिए हम लोग पहले से तैयारी में लगे हैं, ताकि लोगों तक भी यह संदेश पहुंचे। बांकीपुर में फिर से जो कमल खिल रहा है, इसकी खुशी के लिए हम लड्डू बना रहे हैं। नतीजों के बाद जनता में खुशी की लहर दौड़ेगी।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जितने भी बनावटी चेहरे वाले लोग हैं, वे नतीजों के बाद गायब हो जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, "हमें पार्टी उम्मीदवार की जीत का पूरा भरोसा है, क्योंकि हमने जमीन पर जाकर मेहनत की है। जब बिहार में भाजपा के बहुमत कम संख्या में भी विधायक रहते थे, उस समय भी बांकीपुर सीट पार्टी के पाले में रही है।

उपचुनाव में पार्टी इसको दोहराने जा रही है।"

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे पटना के एएन कॉलेज में शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस मुकाबले में शामिल हैं। वहीं, राजद की तरफ से रेखा गुप्ता ने चुनाव लड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें