मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया हड़ताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया हड़ताल

सारण। छपरा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज सारण सहित पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं लगभग पूरी तरह ठप रहीं। अपनी प्रमुख मांग 5-दिवसीय बैंकिंग को लागू करने के संकल्प के साथ में बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।मेन ब्रांच सहित जिले के लगभग सभी बैंकों के मुख्य दरवाजे पर सुबह से ही बैंक कर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट संदेश था हमने सौगंध खाई है छीन के लाएंगे अपना हक। सेंट्रल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के महासचिव मनीष कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए इसे एक क्रांतिकारी आह्वान करार दिया। उन्होंने कहा आज की यह हड़ताल केवल एक विरोध नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व और बैंकिंग क्षेत्र के भविष्य को बचाने की हुंकार है। जब बात हमारे अधिकारों और सम्मान की आती है, तो बिहार के बैंक कर्मी एक अभेद्य दीवार बनकर खड़े होते हैं।यूनियन के नेता सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लंबे समय से लंबित है और अब बैंक कर्मी किसी भी समझौते के मूड में नहीं हैं। हड़ताल में एआईबीईएफ, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, जैसे तमाम प्रमुख संगठनों ने एकजुटता दिखाई। हड़ताल के कारण चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट और अन्य बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि, यूनियन ने इसे बैंक कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य कुशलता के लिए अनिवार्य कदम बताया है। महासचिव ने सभी कर्मियों से अपील की कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं संघर्ष जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें