मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब नेशनल बैंक लूटने वाला गिरोह पटना में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेगूसराय। बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में हुए लूट में शामिल सभी अपराधियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बेगूसराय की पुलिस वहां जाकर पूछताछ कर रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को दिनदहाड़े तेघड़ा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक से मोटरसाइकिल सवार पांच अपराधियों ने करीब 13 लाख रूपया लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम लगातार जांच करने के साथ-साथ आसपास के जिला पुलिस से भी इनपुट शेयर कर रही थी। इसी दौरान बाढ़ पुलिस को सूचना मिली कि सालिमपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी एनएच के किनारे किसी वारदात को अंजाम देने की लिए जुट रहे हैं।सूचना मिलते ही बाढ़ एएसपी के नेतृत्व में घेराबंदी कर पुलिस ने मौके पर से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर फरार दोनों अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधी बेगूसराय निवासी नितेश कुमार, छपरा निवासी विशाल कुमार तथा वैशाली निवासी सोनू कुमार, धीरज कुमार, नीतीश राय एवं पप्पू कुमार के पास से पांच पिस्टल, दस गोली, एक लाख 97 हजार रुपया एवं आठ मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में मिले इनपुट के अनुसार अपराधियों का यह गिरोह किसी भी शहर में जानकर डेरा डाल देता था तथा वहां रेकी करने के बाद शहर छोड़ने से पहले लूटपाट कर पुलिस को चैलेंज करते हुए दूसरे शहर भाग जाता था। पूछताछ में इन लोगों ने 12 जुलाई को तेघड़ा में बैंक लूटने के अलावा वैशाली और पटना जिला में भी आधे दर्जन से अधिक लूटपाट में शामिल होने का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें