बैंक ऑफ इंडिया सीईओ ने वित्त मंत्री को सौंपा 935.44 करोड़ रुपये का लाभांश चेक
नई
दिल्ली, सावर्जनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने
बुधवार को यहां केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला
सीतारमण को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 935.44 करोड़ रुपये का लाभांश चेक
सौंपा है।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि
निर्मला सीतारमण ने बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य
कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजनीश कर्नाटक से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए
935.44 करोड़ रुपये का लाभांश चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर बैंक के अन्य
वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।




