मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में अवामी लीग का ढाका लॉकडाउन, प्रदर्शन और आगजनी की घटना देखने को मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश में अवामी लीग का ढाका लॉकडाउन, प्रदर्शन और आगजनी की घटना देखने को मिली

बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से निलंबित, तीन दिनों तक कम्युनिकेशन और ऑनलाइन व्यवसाय ठप

क्वेटा, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए क्वेटा और चमन सहित बलूचिस्तान के कई जिलों में मोबाइल फोन इंटरनेट सेवाओं को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

बता दें, बलूचिस्तान से लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि यहां रहने वाले परिवार के घरों से पहले लोगों को जबरन उठा लिया जाता है और उनकी गैरकानूनी तरीके से हत्या कर दी जाती है।

इन सबके बीच इंटरनेट सेवा को तीन दिनों के लिए बाधित किया गया।

स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि इससे बलूचिस्तान में कम्युनिकेशन, बिजनेस एक्टिविटी और वहां रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन बाधित हो गया है।

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एहतियात बरतने के लिए क्वेटा में मोबाइल डेटा सेवाएं रोकी हैं।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के समा टीवी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि चमन में भी इंटरनेट सर्विसेज रोक दी गई हैं।

बलूचिस्तान गृह विभाग की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवा तीन दिनों के लिए निलंबित कर दी गई है।

बलूचिस्तान के गृह विभाग की ओर से कहा गया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

वहां के लोगों का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह से ऑनलाइन बिजनेस, फ्रीलांसिंग, और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कामकाजी लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

लोगों ने कहा है कि इंटरनेट बंद होने से उनका काम ठप हो गया है। मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से संचार और अन्य आवश्यक दैनिक गतिविधियां बाधित हुई हैं।

बता दें, इससे पहले बलूचिस्तान सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए क्वेटा में मोबाइल डेटा सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया था।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान सरकार ने 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को एक लेटर लिखा था। लेटर में पाकिस्तानी गृह मंत्रालय से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को क्वेटा में 31 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए 3जी/4जी इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का निर्देश दिया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें