मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में युवा कैदी की कारागार में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांग्लादेश में युवा कैदी की कारागार में मौत

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश के जमालपुर जिला कारागार में एक सजायाफ्ता युवा कैदी की मौत हो गई। इस कारागार के कार्यवाहक अधीक्षक इम्तियाज जकारिया ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिवार को सौंपने से पहले कानूनी औपचारिकता पूरी की जाएगी।ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जमालपुर जिला कारागार में बंद ड्रग केस में दो साल की सजा काट रहे सुल्तान शेख (40) की शनिवार को मौत हो गई। उसके पिता चटकू शेख इस्लामपुर उप जिला के नोटरकंडा में रहते हैं। सुल्तान पिछले साल 11 दिसंबर से जिला कारागार में बंद था। उसे सांस और त्वचा की बीमारी थी। जमालपुर सामान्य अस्पताल में उसका इलाज भी कराया गया। सुबह, कथित तौर पर अधिक ठंड के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।कार्यवाहक अधीक्षक इम्तियाज जकारिया ने कहा कि उसे फौरन जमालपुर सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जकारिया ने कहा कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें