मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर आज यूनुस करेंगे प्रमुख नेताओं से चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस आज देश के मौजूदा हालात पर कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। वार्ता के लिए गनो फोरम, एलडीपी, जातीयताबादी सम्मान जोटे, 12-पार्टी गठबंधन, जातीय मुक्ति परिषद, लेबर पार्टी और बांग्लादेश जातीय पार्टी को आमंत्रित किया गया है।ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार ने पांच अक्टूबर से राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद अंतरिम सरकार ने आठ अगस्त से काम करना शुरू किया है। सत्ता संभालते ही अंतरिम सरकार ने जातीय पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों से बातचीत की। अंतरिम सरकार ने इस बार जातीय पार्टी को बातचीत के लिए आमंत्रित करने से परहेज किया है। सबसे पहले पांच अक्टूबर को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी से राज्य अतिथि गृह जमुना में वार्ता की गई। इसके बाद जमात-ए-इस्लामी, गणतंत्र मंच, हिफाजत-ए-इस्लाम, लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस, इस्लामी आंदोलन, एबी पार्टी और गोनो ओधिकार परिषद के नेताओं से चर्चा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें