मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश: सोना-चांदी नहीं,330 किलो बाल चोरी, चोरी ने पुलिस की चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश: सोना-चांदी नहीं,330 किलो बाल चोरी, चोरी ने  पुलिस की चिंता

ढाका। बांग्लादेश में चोरों ने सोना-चांदी, नकदी, गहने या महंगे सामान पर हाथ साफ नहीं किया बल्कि इंसानों के 330 किलो बाल चोरी कर पुलिस को हैरान कर दिया। अधिकारी भी पहली नजर में हैरान रह जाए। इन चोरी के बालों की कीमत 1 करोड़ टका (बांग्लादेशी मुद्रा) बताई गई।

बांग्लादेश की न्यूज एजेंसी यूएनबी ने सोमवार को इसे रिपोर्ट किया। बताया कि मामला बांग्लादेश के चुआडांगा जिले के दमुरहुदा इलाके का है। पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैन चालक 47 वर्षीय मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम और एक फैक्टरी मैनेजर 39 वर्षीय सनवार हुसैन संतु के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे कोशाघाटा इलाके में हथियारों से लैस 7-8 लोगों के एक समूह ने बाल से लदी एक वैन को रोक लिया।

बदमाश वैन से 23 बोरे बाल उतारकर फरार हो गए।

इन बोरों में लगभग 330 किलो बाल थे। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, चोरी किए गए बालों की बाजार कीमत एक करोड़ टका से अधिक है। यानी यहां चोरों के लिए बाल सिर्फ बाल नहीं, बल्कि करोड़ों की कीमत वाला कारोबार बन चुके हैं।

मामले में दिलचस्प बात यह है कि चोरी का माल किसी ब्यूटी पार्लर या दुकान से नहीं, बल्कि एक फैक्टरी से प्रोसेसिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

बांग्लादेश हेयर प्रोसेसिंग स्मॉल बिजनेस कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष अतियार रहमान टैगिदार के अनुसार, यह खेप करपसडांगा की एक फैक्टरी से भेजी जा रही थी और इसमें 22 कारोबारियों का माल शामिल था।

पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी किए गए सभी 23 बोरे बरामद कर लिए हैं।

हालांकि, वारदात में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है। दमुरहुदा मॉडल पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

चुआडांगा के कारोबारियों ने इस घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनके लिए सवाल सिर्फ चोरी हुए बालों की बरामदगी का नहीं, बल्कि इस बात का भी है कि आखिर करोड़ों के इस कारोबार को निशाना बनाने वाला गिरोह कितना बड़ा है और उसके तार कहां तक जुड़े हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें