मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े 2.15 लाख रुपये की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े 2.15 लाख रुपये की लूट

अररिया।फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया वार्ड संख्या आठ जामा मस्जिद के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक कर्मचारी से दो लाख 15 हजार 685 रुपये लूट लिए।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश पैसे लेकर भागने में कामयाब हो गए।सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।पुलिस अगल बगल घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुटी है।बंधन बैंक कर्मचारी भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या सात के स्वयं सहायता समूह की महिला से किस्त की राशि की वसूली कर गोढ़ीयारी चौक स्थित बंधन बैंक शाखा की ओर जा रहे थे।तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।घटना की पुष्टि बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक पूर्णेंदु आर्या ने भी की।बताया जाता है कि बंधन बैंक के गोढ़ीयारी चौक स्थित शाखा के संपर्क पदाधिकारी (आरओ) के पद पर काबिज आशीष कुमार झा पिता भोला झा,जो अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या आठ का रहने वाला है।वह भागकोहलिया वार्ड संख्या सात में महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के रूप में दिए गए ऋण के किस्त की वसूली कर शाखा की ओर लौट रहे थे।भागकोहलिया वार्ड संख्या आठ स्थित जामा मस्जिद के पास होंडा साइन पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए पहले उन्हें रोका और फिर पिस्टल की नोंक पर उनके बाइक के डिक्की में रखे दो लाख 15 हजार 685 रूपये वाले बैग को लूटकर चलते बने।घटना के बाद पीड़ित बंधन बैंक कर्मचारी ने शाखा के अधिकारी समेत थाना पुलिस को मामले की सूचना दी,जिसके बाद मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए।पुलिस अगल बगल के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है।वहीं थाना में पीड़ित बैंक कर्मचारी के द्वारा घटित घटना को लेकर लिखित शिकायत दी गई है।पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है।एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने जल्द ही मामले की उद्भेदन कर लिए जाने और बदमाशों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें