मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : घने कोहरे के चलते ट्रक से टकराई कार, छह लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : घने कोहरे के चलते ट्रक से टकराई कार, छह लोग घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा अब जानलेवा साबित होने लगा है। साेमवार सुबह अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर जमाई क्षेत्र के पास अचानक हुए एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक को समय पर न देख पाने से अर्टिगा कार उससे जा टकराई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे, जिनमें दो महिलाएं, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और चालक शामिल थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह दब गया। गनीमत रही कि सभी घायलों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई है। घायल रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर कुछ देर बाद यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और बेहद कम दृश्यता बताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में इन दिनों कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह के समय हालात ऐसे हैं कि कुछ स्थानों पर कुछ मीटर आगे देख पाना भी मुश्किल हो गया है। इस वजह से राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें, अनावश्यक तेज गति से बचें और यात्रा के दौरान फॉग लाइट व संकेतों का उपयोग जरूर करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें