मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। बलरामपुर जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी में एक 15 वर्षीय लड़की को चोटें आई है। घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है। फिलहाल उक्त क्षेत्र में सामान्य स्थिति है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरा गांव में बीती देर शाम गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी।जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियों पुलिस चौकी पहुंच गए।मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और घटना की जांच कर रही है।राजपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली बारियों चौकी की पुलिस गांव में तैनात है। स्थानीय प्रशासन शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है ।ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है, वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें