मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने 46.70 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस ने 46.70 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

सहरसा बिहार में सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।इस संबंध में शनिवार को बख्तियारपुर थाना में मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक सरडीहा से भौरा गांव की ओर शराब लेकर जा रहा है। जिसे त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा जा सकता है।सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित दारोगा रामनाथ पासवान को छापेमारी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद दारोगा रामनाथ पासवान ने दल बल के साथ सिमरी बख्तियारपुर- बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग भीखा गाछी के समीप पहुंचे की बाइक सवार दो युवक पुलिस गाड़ी को देखकर तेजी से भागने लगा। भाग रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो बाइक के पीछे बैठे एक युवक के पास से पुलिस ने स्मैक बरामद किया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ शुभम वर्मा को नियुक्त किया गया।सीओ ने अपने साथ नाप तौल मशीन के साथ पहुंचे और जब स्मैक को मापा गया तो कुल 46.70 ग्राम स्मैक पाया गया। पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों तस्कर ने अपना नाम सलखुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव निवासी कैलाश पासवान के पुत्र गदर कुमार और दूसरा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के निवासी ललन कुमार के पुत्र सोनू कुमार बताया। इन संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए शनिवार को सहरसा न्यायालय भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही तस्कर के पास से एक बाइक भी जब्त किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दारोगा मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें