मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा लोडिंग ऑटो पकड़ा, गोमांस का आरोप, बीजेपी विधायक बोले-रासुका की कार्रवाई होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा लोडिंग ऑटो पकड़ा, गोमांस का आरोप, बीजेपी विधायक बोले-रासुका की कार्रवाई होगी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में गौकशी का मामला सामने आया है। कम्मू के बाग इलाके से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा एक लोडिंग ऑटो पकड़ा है। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के दाे संदिग्धाें काे भी पकड़ा गया, जिसे पकड़कर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ये गौ मांस है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

एसीपी बिट्टू शर्मा के मुताबिक मांस से भरे एक वाहन को पकड़कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। संदेही पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में अमन लाला नाम के व्यक्ति पर गोकशी का आरोप सामने आ रहा है। अमन लाला कौन है, पुलिस इसका पता लगा रही है। गौ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे है। क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। बजरंग दल कार्यकर्ता राकेश ने बताया कि अमन नाम के व्यक्ति ने गोकशी की है। उसके द्वारा पिछले कई दिनों से गोकशी किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। आरोपी मुस्लिम क्षेत्र ऐशबाग इलाके के रहने वाले हैं। रायसेन स्थित मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में दावत के लिए गौ मांस ले जा रहे थे। स्थानीय रहवासियों की सूचना के बाद मांस से भरी गाड़ी सहित एक युवक को आज सुबह पकड़ लिया गया है।

गोकशी मामले में रासुका की कार्रवाई होगी- रामेश्वर शर्मा

इस पूरे मामले में भोपाल हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बजरंग दल की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों पर कार्रवाई की है। गोकशी मामले में रासुका की कार्रवाई होगी। गौ मांस से दावत नहीं हो सकती,

दावत करने वालों की सुताई होगी। ये सुधर नहीं रहे हैं तो उनको सुधारने के और भी तरीके हैं। मध्य प्रदेश सरकार तस्करी गौ हत्या जैसे मामलों में नियम के तरह कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों पर रासुका की कार्रवाई होगी। विधायक शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री मोहन यादव जो स्वयं गौ भक्त है, श्री कृष्ण भक्त है उनके शासन में गौ तस्करों पर कठोर कार्यवाही होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें