मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्साह से मनाया गया बैशाखी पर्व, गुरूद्वारे में हुआ शबद कीर्तन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी । सिख समाज का प्रमुख पर्व बैशाखी 13 अप्रैल को धूमधाम

से मनाया गया। गुरूद्वारा में सुबह से ही अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किए

गए। दोपहर को लंगर रखा गया। खालसा पंथ स्थापना दिवस बैशाखी का सिखों के साथ

गहरा संबंध है। पंजाब में बैशाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

इस माह में रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है। सन 1699 में सिखों के 10 वें

गुरू गुरूगोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी तब से बैशाखी पर्व

मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाबी नववर्ष के शुरूआत का प्रतीक माना जाता

है। धमतरी में भी इस अवसर पर शुकवार से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीवन सिंह जीवा ने बताया कि सुबह

गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा भवन में अखंड पाठ साहेब हुआ। इसके बाद शबद

कीर्तन में समाज के लोग शामिल हुए। 10.30 से 12 बजे तक कीर्तन जत्था

गुरूदीप सिंघ व मनप्रीत कौर खालसा द्वारा किया गया। दीवान की समाप्ति के

बाद लंगर रखा गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें