मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रमशिला सेतु पर बीस दिनों में बनेगा बेली ब्रिज, युद्धस्तर पर जुटी बीआरओ की टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विक्रमशिला सेतु पर बीस दिनों में बनेगा बेली ब्रिज, युद्धस्तर पर जुटी बीआरओ की टीम

भागलपुर। भागलपुर का लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से थमी शहर की रफ्तार अब जल्द पटरी पर लौटने वाली है और यातायात संकट को दूर करने के लिए सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ ने मोर्चा संभाल लिया है।बीआरओ की 100 विशेषज्ञों वाली टीम मंगलवार देर रात भागलपुर पहुंच गई और युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेतु पर बनाया जाने वाला अस्थायी बेली ब्रिज अगले 20 दिनों के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। इस बेली ब्रिज की लंबाई 49 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर होगी।इसके बनते ही सेतु पर हल्के वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू हो सकेगा। जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और नाव के सहारे जोखिम भरे सफर से मुक्ति मिलेगी। निर्माण कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सेतु पर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।पुल के दोनों सिरों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहे। बीआरओ की टीम ने काम शुरू करने से पहले क्षतिग्रस्त हिस्से की हाई-टेक फोटोग्राफी की है। हर एंगल से तस्वीरें लेकर तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि लोहे की प्लेटें पूरी सटीकता के साथ बिछाई जा सके।अधिकारियों के अनुसार तकनीकी सर्वे पूरा होते ही भौतिक निर्माण कार्य तेज कर दिया जाएगा। अब लोगों की निगाहें इस बेली ब्रिज पर टिकी हैं, जिससे भागलपुर और आसपास के इलाकों की यातायात व्यवस्था फिर सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें