कांग्रेस के दबाव में बैद्यनाथ राम के साथ हो गया खेला

कांग्रेस के दबाव में बैद्यनाथ राम के साथ हो गया खेला
रांची: काफी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5 और कांग्रेस कोटे से 3 विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जिन लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली उसमें जेएमएम कोटे से मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, बेबी देवी, हफिजुल हसन और दीपक बिरुवा और कांग्रेस कोटे रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल शामिल है। 12 वें मंत्री के रुप में बैधनाथ राम का नाम शामिल था परन्तु लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम के साथ खेला हो गया। ऐन वक्त पर बैद्यनाथ राम को कांग्रेस के दबाव की वजह से मंत्री पद की सूची से बाहर कर दी गई। जिस वजह से बैद्यनाथ राम मंत्री पद की शपथ नहीं ले पाए। कांग्रेस विधायकों की ऐन वक्त पर नाराजगी ने आग में घी का काम किया । आपको बता दें कि राजभवन से बैद्यनाथ राम को आमंत्रण यानी वारंट भी जारी हो चूका था।





