मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सुनसान बहियार में मिला अधेड़ का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुनसान बहियार में मिला अधेड़ का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के किरणकोल बहियार से सोमवार को एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। बदमाशों ने हत्या कर शव को दियारा इलाके के मकई खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।आज सुबह खेत पटवन करने गए एक किसान ने शव को देखा और लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्णिया के रहने वाले है। आशंका जताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसकी हत्या शराब पिलाने के बाद धारदार हथियार से किया है। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर मृतक का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस को शव के पास से किसी महिला का एक पैड भी बरामद किया है। लोगों ने आशंका यह भी जताया है कि किसी महिला के अफेयर में इसकी हत्या की गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।घटना की सूचना के बाद मौके पर कहलगांव एसडीपीओ भी पहुंचे, जहां पर बाइक नंबर से परिजन को घटना की जानकारी दी। एसडीपीओ शिवानंद सिंह का कहना है कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। शव मिलने से इलाके से जुटी भीड़ के बीच कई तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाशों को पहले से ही रोड मैप के बारे में पता था। क्योंकि यह देर रात हत्या कर यहां पर शव लाकर फेंक देना कोई बाहर के लोग नहीं कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें