मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर में बागमती उफान पर, कटरा के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर में बागमती उफान पर, कटरा के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बकुची गांव के एक दर्जन से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं, जबकि बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भी पानी भर गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

बढ़ते जलस्तर के कारण बकुची घाट स्थित पीपा पुल से दूसरे दिन भी आवागमन बाधित रहा। हालांकि जान जोखिम में डालकर कई लोग पीपा पुल के रास्ते आवाजाही करते नजर आए। वहीं नदी किनारे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि भी पानी में डूब गई है।

नवादा के पास बागमती नदी के मोड़ पर लगातार कटाव जारी है। कटाव के चलते बेनीबाद-औराई मुख्य सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से बचाव के लिए मिट्टी से भरी बोरियां तो रखी गई हैं, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

कुछ दिन पहले डीएम कुमार गौरव ने बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीण शांति देवी, देवकली देवी ने कहा कि "गुरुवार देर रात से पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। घरों में पानी घुस गया है। खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें