मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बागमती में डूबने से चार बच्चों की मौत, तीन के शव मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव में मंगलवार की दोपहर बागमदी नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने तीन बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है जबकि चौथे बच्चे के शव की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, चारों बच्चे अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए दो अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान चारों डूबने लगे। साथियों को बचाने के लिए अन्य बच्चे चिल्लाने लगे। शोरगुल होने पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम और थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सभी तरह की सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल, उन्हें निजी कोष से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें